FIRE..कैसे लगी फर्नीचर के गोदाम में भयंकर आग…..चंद मिनटों में खाक हो गया लाखों का सामान….जानिए, जांच में क्या आया सामने…?

DERABASSI-FACTORY-GOUDAM-FIRE-1-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार. डेराबस्सी / मोहाली। 

VID.-FIRE-AT-DERABASSI-SNE

एक फर्नीचर हाउस में देर सायं अचानक भीषण आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। चारों तरफ धुएं के गुबार उठे तो इलाके में भगदड़ मच गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

DERABASSI-FACTORY-GOUDAM-FIRE-

मंगलवार शाम समय करीब 6 बजे का होगा कि एक फर्नीचर हाउस के गोदाम से अचानक धुआं उठता है, ऐसे में आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही डेराबस्सी और जीरकपुर से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भीषण थी कि लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। फोम, लकड़ी और गद्दों जैसे ज्वलनशील सामान की वजह से आग एकदम तेजी से फैल गई।

दमकल कर्मियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास की दुकानों व घरों को जलने से बचा लिया। बताया जा रहा है कि  फर्नीचर के गोदाम में दीपावली के कारण अतिरिक्त माल मंगवाया गया था।प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय पर सूचना न मिलती, तो आग आसपास की इमारतों तक फैल सकती थी।

100% LikesVS
0% Dislikes