INSIDE-STORY…कौन था करण डिफाल्टर…..कैसे पुलिस की गिरफ्त से भागा, कहां और कैसे हुआ उसका एनकाउंटर…जानें, खास रिपोर्ट में…?

वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली। 

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या में शामिल एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इसे अंजाम पंजाब की मोहाली पुलिस ने दिया। इसका एनकाउंटर तब किया गया, जब वह हथकड़ी छुड़वा कर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो रहा था। बताया जा रहा है कि गोलियां उसकी छाती पर लगी थी, उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। इस बात की पुष्टि, जिला मोहाली पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने की। बता दें कि एक दिन पहले ही उसे कोलकता से पुलिस पकड़ कर ले कर आई थी। 

कुख्यात गैंगस्टर जग्गू की मां का किया था कत्ल


बता दें कि आरोपी करण डिफाल्टर ने ही कुछ समय पहले गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वह इस मामले में भी वांछित है। पुलिस ने उसे दो दिन पहले ही राणा बलाचौरिया के हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को यह एनकाउंटर एयरपोर्ट रोड पर हुआ।

100% LikesVS
0% Dislikes