वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली।

जिम के मालिक पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की। जिसमें जिम मालिक विक्की बाउंसर को 4 गोलियां लगीं।हां गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। परिवार ने रंजिश में हमले का आरोप लगाया है। हमलावरों ने वीडियो जारी कर घटना की जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा- हमला पर्सनल दुश्मनी के चलते किया है। यह ट्रेलर था। यदि नशा और प्रोस्टिट्यूशन का धंधा बंद नहीं किया तो पूरी फिल्म दिखा देंगे। मामला, पंजाब के मोहाली शहर से जुड़ा है।

इसके बाद दोनों आरोपियों ने ऑपरेशन सेल में सरेंडर कर दिया। आरोपियों की पहचान अमन चौहान और रितिक भारद्वाज के रूप में हुई है। ये दोनों बुड़ैल के रहने वाले हैं। हमले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाज और बाइक पर हमलावर भागते हुए दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने चंडीगढ़ के कजहेड़ी के एक होटल में भी फायरिंग की है। यह होटल विक्की के दोस्त का है।

मोहाली के बाद चंडीगढ़ पहुंचे बदमाश, होटल पर फायरिंग की
बदमाशों ने मोहाली के बाद चंडीगढ़ में कजेहड़ी स्थित होटल दिलजोत में फायरिंग की। बदमाशों ने करीब 5 राउंड फायरिंग की। वारदात के बाद दोनों भाग गए। इनका निशाना वीरू था, जो सेक्टर-49 का रहने वाला है और होटल दिलजोत का मालिक है। आरोपियों को लगा कि वीरू होटल में मौजूद होगा, लेकिन उस समय वह अपने घर पर था।

