PUNJAB-BIG-NEWS….अकाउंटेंट की चाकू मारकर निर्मम हत्या…खून से लथपथ मिला शव

CRIME-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.MOHALI.

मोहाली के लालड़ू के पास नट बोल्ट बनाने की फैक्ट्री में काम करता था कुलदीप। इनसेट में कुलदीप की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

कुलदीप की फाइल फोटो।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के अकाउंटेंट की पंजाब में चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। उसका खून से लथपथ शव नट बोल्ट बनाने वाली फैक्ट्री के पास खाली प्लाट में पड़ा मिला। युवक इसी फैक्ट्री में अकाउंटेंट था और रोजाना कुरुक्षेत्र से अपडाउन करता था। बुधवार की रात को वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने उसके मोबाइल पर कॉल किया, जो स्वीच ऑफ था। रात भर परिजन उसके लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन सुबह तक उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवार ने कुरुक्षेत्र पुलिस को मामले की जानकारी दी।

गुरुवार को उसकी हत्या का पता चला। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पंजाब पुलिस के मुताबिक, युवक के चेहरे, गले, छाती सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से वार के 12 निशान मिले है। उसकी निर्ममता से हत्या की है। सबसे खास बात यह है कि युवक का कैश और अन्य सामान सलामत है, केवल उसका मोबाइल गायब है। फिलहाल, पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। मृतक शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था।

घटनास्थल पर कार्रवाई करती लालड़ू पुलिस।

घटनास्थल पर कार्रवाई करती लालड़ू पुलिस।

जानिए, कैसे हुआ अकाउंटेंट का मर्डर…?

  • मृतक की पहचान कुलदीप धीमान उर्फ सोनू (38) निवासी नंद कॉलोनी, पिहोवा कुरुक्षेत्र के रूप में हुई। कुलदीप पंजाब के जिला मोहाली के लालड़ू के झिरबड़ी गांव में नट बोल्ट बनाने वाली फैक्टरी में अकाउंटेंट का काम करता था। उसे इस फैक्ट्री में काम करते करीब 10 साल हो गए थे। वह रोजाना फैक्ट्री तक बस से आना जाना करता था। चचेरे भाई राजकुमार ने बताया कि कल बुधवार की रात करीब साढ़े 7 बजे कुलदीप फैक्ट्री से छुट्‌टी करके घर के लिए निकला था। मगर, 15 मिनट बाद उसका फोन बंद हो गया। घरवालों ने उसे कई बार कॉल भी किया, मगर फोन बंद आ रहा था।घरवाले पूरी रात उसका इंतजार करते रहे। घरवालों ने लास्ट बस आने तक उसका इंतजार भी किया, लेकिन वह नहीं लौटा।
  • बुधवार रात भर परिवार वाले कुलदीप के आने का इंतजार करते रहे। गुरुवार की सुबह तक न लौटने पर सूचना पिहोवा पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंजाब पुलिस से संपर्क साधा तो पता चला कि कुलदीप का शव फैक्ट्री के पास ही खाली प्लॉट में पड़ा मिला है। इसी जानकारी मिलते ही परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। मृतक कुलदीप के भाई रामगोपाल उर्फ डिंपल ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो भाई का खून से लथपथ शव फैक्ट्री के पास ही एक खाली प्लाट में पड़ा था। उसकी छाती सहित शरीर के अन्य अंगों पर चाकू से 12 वार कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्यारे केवल उसका मोबाइल ले गए थे, जबकि बैग सही सलामत था।
मृतक कुलदीप शादीशुदा था। उसे दो बेटे है।

मृतक कुलदीप शादीशुदा था। उसे दो बेटे है।

एसएचओ थाना लालड़ू के SHO रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मर्डर का मामला दर्ज किया है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही है। शुरुआती जांच से लग रहा है किसी रंजिश या कहासुनी में कुलदीप का मर्डर किया गया है। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। भाई रामगोपाल उर्फ डिंपल ने बताया कि कुलदीप शादीशुदा था। उसकी पत्नी का नाम रीना है। करीब 15 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दोनों के 2 बेटे है है, जिनमें आयुष 12 साल और 7 साल का अक्षय है। करीब 12 साल से कुलदीप इसी फैक्ट्री में काम कर रहा था। उसकी मौत से परिवार में गम का माहौल है।

100% LikesVS
0% Dislikes