SP निकला हवस का दरिंदा…महिला के साथ करता रहा बार-बार रेप, शादी का दिया झूठा झांसा..अब मामला पहुंचा ‘हाईकोर्ट’

SNE NETWORK.MOHALI.

पंजाब पुलिस के SP रैंक के अफसर पर रेप के गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि SP ने मदद के बहाने उसे जाल में फंसाया। फिर उसका रेप किया। उसने विरोध किया तो शादीशुदा होने के बावजूद SP ने उससे मंदिर में शादी का ड्रामा किया।महिला ने कहा कि जब उसने SP को कहा कि मेरे साथ धोखा क्यों किया तो SP ने मुझे कहा- “तुम्हारी जैसी लड़कियां टिश्यू पेपर की तरह होती हैं, जिन्हें इस्तेमाल करके फेंक दिया जाता है। यही नहीं जब वह रेप करने से SP के बच्चे की मां बनने लगी तो उसने 2 बार उसका गर्भपात करा दिया। SP करप्शन भी करता है।

उसने मोगा के SSP को इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने यह याचिका दायर की। याचिका पर हाईकोर्ट ने शिकायत दर्ज करने में देरी को लेकर नाराजगी जताई। हालांकि सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि मामले की जांच IG लेवल के अफसर को सौंपी गई है। जिस पर हाईकोर्ट ने कहा कि 3 हफ्ते में जांच पूरी कर रिपोर्ट दें। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर आरोप सही हों तो कार्रवाई करें, अगर पुलिस की जांच रिपोर्ट कुछ और हो तो इसके बारे में याचिका दायर करने वाली महिला को भी सूचना दें। कोर्ट ने पुलिस जांच अफसर को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से जांच करने के लिए कहा।

100% LikesVS
0% Dislikes