VIRAL-VIDEO…यह कैसा पंजाब है, कानून की सरेआम उड़ी धज्जियां…5 लड़कों को नंगा कर सरे बाजार पीटा…..?

NAKED-CHILDREN-VIDEO-AT-MOHALI

वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली। 

यहां पर 5 लड़कों को नंगा करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रहा है। इन सभी पर आरोप लगा कि दुकान से बिस्कट चुराए हैं। मामला, पंजाब के मोहाली में एक क्षेत्र से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर बच्चे रहम की भीख मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने आनन-फानन में अज्ञात के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है। लेकिन, गुनाहगारों को पकड़ने में अब कर कामयाब नहीं हो पाई हैं। पता चला है कि इस मामले को लेकर आयोग ने पुलिस को नोटिस भेज कर जवाब-तलब कर लिया है। 

सभी की आयु 15 के करीब


जिन लड़कों को पीटा गया है, उनकी उम्र 15 के करीब बताई जा रही है। घटना 21 तारीख रात की है। गांव भुड्डा साहिब के 5 लड़के वीआईपी रोड पर पहुंचे थे। उनके परिजन भी वहां पर काम कर रहे थे। इस दौरान लड़कों ने वहां एक दुकान से बिस्किट का पैकेट उठाकर खा लिया। इस पर दुकानदार और लोग गुस्से में आ गए। सारे लड़कों के कपड़े खुलवा दिए गए। उन्हें नंगा कर पीटा गया। लड़कों को गालियां दीं। आरोप है कि उन्हें हरी मिर्च तक खिलाई गई।

आयोग ने संज्ञान लिया


जीरकपुर थाने की पुलिस का कहना है सभी के खिलाफ मारपीट, धमकी और अभद्रता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, इस पर मामले पर पंजाब बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में जांच अधिकारी को जांच रिपोर्ट समेत तलब किया है। जांच अधिकारी को 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बुलाया गया है।

VID.-VIRAL-NAKED-BOYS-BEATEN-BY-UNKNOWN-AT-MOHALI
100% LikesVS
0% Dislikes