वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली।
बॉलीवुड गायककार बी प्राक से लॉरेंस गैंग ने 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। इसके लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है। लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर आरजू बिश्नोई ने सिंगर के करीबी को धमकी भरा वॉयस मैसेज भेजा है। जिसमें कहा गया कि अगर रकम न मिली और हमारे साथ मिलकर न चले तो चाहे किसी भी कंट्री में चले जाओ, मिट्टी में मिला देंगे। जिसके बाद बी प्राक के करीबी पंजाबी सिंगर दिलनूर ने मोहाली के SSP को इसकी शिकायत की। बी प्राक पंजाब के मोहाली शहर में रहते हैं।
..जानिए, शिकायत में क्या लिखा गया
एसएसपी मोहाली को दी शिकायत में दिलनूर ने कहा कि धमकी की वजह से वह घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। पुलिस गैंग पर कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षा दे। उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। सोहाना पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा सिंगर बी प्राक की सिक्योरिटी को लेकर पुलिस भी अलर्ट पर है। बता दें कि बी प्राक तेरी मिट्टी में मिल जावा गीत से खूब हिट हुए थे।

