लिव-इन-रिलेशन… महिला के साथ किया कई बार सैक्स….मन भरने के बाद कर दिया बेरहमी से कत्ल..इस शहर से जुड़ा है पूरा मामला

LIVE-IN-RELATION-FILE-IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NEWS

SNE NETWORK.MUKTSAR.

मुक्तसर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर शव राजस्थान फीडर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतका की पहचान जसप्रीत कौर निवासी गांव थांदेवाला के रूप में हुई है। अब वह चक्क राम नगर बठिंडा रोड मुक्तसर में रह रही थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी कुलबीर सिंह तालाकशुदा प्रेमिका के घर को अपने नाम करवाना चाहता था। उसके इन्कार करने पर उसने महिला का कत्ल कर दिया।

डीएसपी बचन सिंह ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने 24 घंटे में हत्या के मामले को सुलझाते हुए नहर से शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस को थांदेवाला के नजदीक राजस्थान फीडर नहर में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस की जांच के दौरान शव की शिनाख्त हुई। जांच के दौरान यह सामने आया कि जसप्रीत कौर का पहला विवाह किसी अन्य व्यक्ति के साथ हुआ था। तलाक के बाद वह कुलबीर सिंह के साथ 12 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि कुलबीर सिंह निवासी गांव थांदेवाला ने ही जसप्रीत कौर का कत्ल करके शव को नहर में फेंका था। आरोपी कुलबीर सिंह जसप्रीत कौर के घर को अपने नाम करवाना चाहता था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा चल रहा था। इसलिए आरोपी ने जसप्रीत की हत्या कर दी।###USA###BRAZIL###MURDER-NEWS###

100% LikesVS
0% Dislikes