वरिष्ठ पत्रकार. मुक्तसर।
गांव मिड्ढा में पिता ने अपनी 18 साल की बेटी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पिता ने बेटी पर कस्सी से हमला किया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडलिस्ट थी। हत्या को अंजाम देकर आरोपी पिता फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला, श्री मुक्तसर साहिब के अधीन विधानसभा हलका लंबी से जुड़ा हुआ हैं।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक तौर पर परेशान है। मृतका बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी पिता उसे आगे पढ़ने से रोकता था। इसलिए उसने बेटी की जान ले ली। आरोपी की पहचान हरपाल सिंह के तौर पर हुई है और मृतक बेटी की पहचान चमनप्रीत कौर के तौर पर हुई।
घर में रहता था अक्सर कलह-क्लेश
जानकारी अनुसार आरोपी हरपाल सिंह किसान है। चमनप्रीत कौर मोहाली में बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी और पीजी में रहती थी। हरपाल सिंह पुराने ख्यालात का व्यक्ति था और वह इस बात से डरता था कि कहीं बेटी बाहर रहकर बिगड़ न जाए। चमनप्रीत कौर की माता बेटी को आगे और पढ़ाना चाहती थी। इस बात को लेकर घर में अकसर ही कलह-क्लेश रहता था।

