वरिष्ठ पत्रकार.मुक्तसर।

मुक्तसर में 2 नर्सिंग छात्राओं की सड़क हादसे में जान चली गई। बताया जा रहा है कि सड़क हादसा तब हुआ जब दोनों छात्राएं सिविल अस्पताल, मुक्तसर साहिब से अपनी ट्रेनिंग पूरी करके घर लौट रही थीं। हादसा, बठिंडा रोड पर हुआ। उन्हें पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। मृत छात्राओं की पहचान रेनू ( 22) और रजवीर कौर (30) के रूप में हुई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतकाएं सेंट सहारा कॉलेज की मेडिकल की छात्राएं थीं, जो सिविल अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही थीं। वे लगभग डेढ़ बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर अपनी स्कूटी पर घर जा रही थीं,तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक तेल से भरे टैंकर की चपेट में आ गईं। टैंकर उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे दोनों युवतियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

