MURDER—पकौड़े खा रहा था युवक, नशेडियों ने तेजधार हथियार से काट दी गर्दन,मौत,क्षेत्र में दहशत का माहौल

वरिष्ठ पत्रकार.MUKTSAR। 

कुछ नशेड़ियों ने पकौड़े खा रहे एक युवक की तेजधार हथियारों से गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया। मरने वाले युवक की पहचान 22 वर्षीय हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई। मामला, पंजाब के जिला मुक्तसर के गांव रहूड़ियांवाली से जुड़ा है। वारदात बुधवार की देर रात्रि की बताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। मृतक के चाचा शमशेर सिंह के बयान पर कुल 4 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी की कोई पुष्टि नहीं हुई। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस के हाथ कुछ घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अहम सुराग हाथ लगा है। 

मृतक के चाचा शमशेर सिंह निवासी रहूड़ियांवाली ने बताया कि हरप्रीत सिंह (22) पत्थर तैयार करने वाली फैक्टरी में काम करता था। बुधवार की देर शाम करीब सात बजे वह रोजाना की तरह गांव में ही अपने चाचा की दुकान पर बैठकर पकौड़े खा रहा था। इस दौरान गांव के ही कुछ युवक आए और बिना किसी बात के तेजधार हथियार से हरप्रीत के सिर पर वार कर दिया। हथियार उसकी गर्दन पर लगा और गर्दन कटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।शमशेर सिंह के अनुसार आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की हालत में ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। मृतक हरप्रीत सिंह अभी कुंवारा था। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes