भगवंत मान की झूठ बोलना आदत-SUKHBIR बादल, अदालत में दायर किया मानहानि का केस

वरिष्ठ पत्रकार.मुक्तसर।  


सुखबीर सिंह बादल ने अदालत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर दिया है। सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बादल परिवार के खिलाफ लगातार झूठे बयान दे रहे हैं। जिस कारण उन्होंने आज मुख्यमंत्री के खिलाफ अदालत में मानहानि का केस दायर किया है।


मुक्तसर अदालत में मुख्यमंत्री मान के खिलाफ केस दायर करने पहुंचे शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भगवंत मान की झूठ बोलना आदत है। वे कई बार मुख्यमंत्री को उनके परिवार के बारे में झूठ बोलने को लेकर चेतावनी दे चुके थे। मगर मान उनके परिवार के खिलाफ झूठ बोले जा रहे हैं।


सुखबीर बादल के अनुसार मुख्यमंत्री मान ने बयान दिया था कि बालासर स्थित जो उनका फार्म है, वहां जो नहर निकाली गई है वह बादल के खेतों के लिए ही निकाली गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी के बारे में झूठा बयान दिया कि बादल परिवार ने अपनी सभी बसों के परमिट एक्सटेंशन करवा कर चंडीगढ़ ले गए हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes