इंस्टाग्राम की दोस्त…प्रेम के जाल में फंसाकर ठगे 48.60 लाख….महिला हुई डिप्रेशन की मरीज..साइबर सेल की मदद से पुलिस लगी आरोपी को पकड़ने की कोशिश में

प्रतीकात्मक तस्वीर

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.पठानकोट।

यहां पर एक महिला से आनलाईन 48.60 लाख रुपए की ठगी हो गई। महिला यहां के एक प्रख्यात कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल है। ठगी मारने वाले के साथ दोस्ती हुई। दिल्ली के रहने वाले ठग के खिलाफ थाना-2 की पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। पकड़ने के लिए कथित अपराधी के खिलाफ साइबर सेल की मदद ली जा रही हैं। महिला मानसिक रूप से परेशान हो चुकी हैं।

सूत्रों से पता चला है कि महिला के साथ इंस्टाग्राम सोशल मीडिया के माध्यम से अपराधी का प्रेम प्रसंग हो गया। प्रेम के जाल में फंसाकर महिला से ऑनलाइन ठगी की गई। बताया जा रहा है कि कथित अपराधी माइकल जेसन दिल्ली के एक क्षेत्र का निवासी है। महिला के साथ इंस्टाग्राम में पूर्व में दोस्ती की। फिर बाद में उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। महिला ने कई बार, उसे पठानकोट मुलाकात के लिए बुलाया। लेकिन, उसने हर बार बहाना बनाकर महिला की बात को टाल दिया। महिला से विदेश जाने के लिए कई बार बैंक खाता में आनलाईन पैसा मंगवाया। 

जांच-पड़ताल में सामने आया कि महिला से लगभग 49 लाख रुपए मंगवा चुका था। महिला की जीवन भर की पूंजी ठग ली गई। जब महिला को पता चला है कि यह धोखाधड़ी उसके साथ हो रही हैं तो वह डिप्रेशन में चली गई। परिजनों के साथ बातचीत की तो उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारी के समक्ष मुलाकात कर लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच के उपरांत महिला के बयान पर दिल्ली के रहने वाले जालसाज ठग माइकल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।

केस की जांच अधिकारी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से कथित अपराधी की लोकेशन का पता लगाया जा रहा हैं। दावा किया कि जल्द कथित अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगा। पता चला है कि महिला को धोखाधड़ी करने वाले ने कहा था कि आप का अंश मां की तरह दिखाई देता है।

100% LikesVS
0% Dislikes