पुलिस ने लिया कुछ को हिरासत में….मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू की
वरिष्ठ पत्रकार.विजय शर्मा.भोआ (पठानकोट)।

यहां की एक शादी में माहौल, उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब दूल्हा परिवार के कुछ शरारती तत्वों द्वारा दुल्हन परिवार पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि इस हमले में दुल्हन परिवार के एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। एक बुजुर्ग सहित एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला शनिवार की देर रात का बताया जा रहा है। विवाह गुज्जर बिरादरी का बताया जा रहा है। पुलिस ने कुछ को हिरासत में ले लिया है तथा शिकायत के आधार पर कड़े कानून के तहत मामला दर्ज होने की बात सामने आ रही है।

शनिवार की देर रात्रि पठानकोट के अधीन क्षेत्र भोआ में गुज्जर बिरादरी का विवाह समागम था। लड़के परिवार की तरफ से बाराती मौके पर पहुंचे। शराब के नशे में दुल्हे के परिवार में कुछ शरारती तत्वों ने दुल्हन परिवार के संगे संबंधियों पर किसी बात के बिना हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि गोली चलने की बात भी सामने आई। जबकि, पुलिस ने जांच का विषय बताकर गोली चलने की बात को सिरे नकार दिया। पता चला है कि दर्जन भर बाराती घायल हो गए। एक बच्चे सहित बुजुर्ग की हालत चिकित्सकों द्वारा गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने हमला लगभग आधा घंटा किया। गोली चलाने से लेकर तेजधार हथियारों का प्रयोग किया गया। कुछ बाराती , घटना स्थल से अपनी-अपनी जान बचाकर भाग गए। इलाके में दहशत का माहौल पनपने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को कंट्रोल किया। कुछ शरारती तत्वों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बयान दर्ज कर केस भी दर्ज कर लिया।