SNE NETWORK.PATHANKOT/AMRITSAR.

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाते हुए। इनसेट में एएसाई का FILE-IMAGE।
पंजाब के पठानकोट में AK-47 राइफल से गोली लगने से ASI राम सिंह की मौत हो गई। राम सिंह रात की ड्यूटी पर नाइट मुंशी के तौर पर तैनात थे।सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के मुताबिक, ASI राम सिंह रात की ड्यूटी पर थे। सुबह चाय पीने के बाद वह अपने दफ्तर में बैठे थे। इसी दौरान वह अपनी AK-47 राइफल साफ कर रहे थे। राइफल साफ करते समय अचानक गोली चल गई, जो उनके गले से सिर के आर-पार हुई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ASI का शव देखने के बाद पत्नी और बच्चे रोते हुए।
सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के मुताबिक, राम सिंह (51) रात की ड्यूटी पर थे। बॉर्डर एरिया होने के कारण नाइट ड्यूटी में पुलिसकर्मियों के हथियार लोड रहते हैं। ड्यूटी पूरी करने के बाद सुबह करीब 7 बजे वह थाने के बाहर बने टैंट शेड में बैठे थे और रोजाना की तरह अपनी AK-47 साफ कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, राइफल साफ करने के दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और फायर हो गया। गोली राम सिंह की गले में लगी और सिर से बाहर निकल गई। गोली की आवाज सुनते ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी और गार्ड मौके पर पहुंचे। तब तक राम सिंह की मौत हो चुकी थी।
- राम सिंह करीब 8 साल से पठानकोट पुलिस लाइन में तैनात थे। वह पठानकोट के गांव भुआ के रहने वाले थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वह नाइट मुंशी के तौर पर ड्यूटी कर रहे थे। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मौके की जांच शुरू की। पुलिस और FSL टीम ने घटनास्थल की जांच की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। आज ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###PATHANKOT###CHANDIGARH###AMRITSAR###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###ROME###HUNGRY###GERMANY###FRANCE###ITLAY###

