SNE NETWORK.PATHANKOT.

शादी के डेढ़ महीने बाद युवती ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
पठानकोट में एक युवती ने शादी के 45 दिन बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती 22 अक्टूबर को मायके में पंखे पर दुपट्टे का फंदा लगाकर लटकी मिली। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सीमा के रूप में हुई है। उसकी शादी इसी साल जम्मू के रहने वाले अमित कुमार के साथ हुई थी।
युवती के भाई ने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। भाई ने कहा कि ससुराल वाले कम दहेज लाने पर उसे ताने देते थे। पति और ननद उस पर पैसे लाने का दबाव बनाते थे। भाई के अनुसार सुसाइड से एक दिन पहले जीजा ने उसे फोन किया था। फोन पर दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। उसने ऐसी बातें कही, जिससे बहन मानसिक रूप से परेशान हो गई। फिलहाल, भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति और ननद के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। दोनों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

भाई बोला- 3 लाख रुपए कर्ज लेकर की थी बहन की शादी।

बुआ बोली- मौत से कुछ दिन पहले फोन कर बताई थी परेशानी।
सीमा की बुआ निर्मल कांता ने भी ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। उनका कहना है कि घटना से 5-6 दिन पहले सीमा ने फोन किया था। सीमा ने कहा था कि उसे ससुराल में परेशान किया जा रहा है। उसका पति ठीक तरह से बात नहीं करता। निर्मल कांता का दावा है कि सीमा ने मानसिक तनाव और परिवार की ओर से हो रही परेशानी का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि सीमा पढ़ी-लिखी लड़की थी। परिवार को उम्मीद थी कि उसका वैवाहिक जीवन अच्छी तरह पुलिस ने शिकायतकर्ता अश्विनी कुमार के बयानों के आधार पर अमित कुमार और उसकी बहन दीपिका के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 और 3(5) लगाई गई हैं। ASI रमेश कुमार के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।###UK###CANADA###USA###PATHANKOT###PUNJAB###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###GERMANY###ITLAY###SINGAPORE###FRANCE###SPAIN###NETHER-LAND###

