PATHANKOT-BREAKING…. काफी दर्दनाक था सड़क हादसा…..मासूम की हो गई मौत, मां-बाप जिंदगी मौत से कर रहे संघर्ष 

LIVE-BREAKING-NEWS-CREDIT-BY-INTERNET-MEDIA

SNE NETWORK.PATHANKOT.

पठानकोट के नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और सभी सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल मलिकपुर में भर्ती कराया गया। सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के कारण नन्हे आरव शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। अजय कुमार की एक टांग काटनी पड़ी, जबकि रेखा देवी की दोनों टांगें और कूल्हे की हड्डी टूट गई हैं। बस चालक विनोद कुमार, निवासी सोनीपत हरियाणा, मौके से फरार हो गया। सुजानपुर थाना पुलिस ने एएसआई पवन कुमार की देखरेख में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ### AUSTRALIA ### (ROAD-ACCIDENT) PATHANKOT### PUNJAB ###

100% LikesVS
0% Dislikes