PUNJAB….सरेआम गुंडागर्दी का नाच…..पुलिस के समक्ष खनन माफिया ने व्यक्ति को काटा…..अस्पताल में चल रहा इलाज

वरिष्ठ पत्रकार.पठानकोट। 

खनन माफिया को रोकने की बजाय अब वह पंजाब सरकार पर ही भारी पड़ रहा है। डंके की चोट पर खनन माफिया चलाने वाले सरकार प्रशासन की नाक तले इस गौरखधंधे को कर रहे है। पता चला है कि पीछे से इन्हें सरकारी मंत्रालय के कुछ अधिकारियों तथा राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिल रहा है। इतना ही नहीं, इनके हर काम में पुलिस मदद कर रही है। ताजा मामला, पठानकोट के नजदीकी एक क्षेत्र का सामने आया। यहां पर पुलिस के समक्ष एक व्यक्ति को खनन माफिया के गुंडो ने काट दिया। बेशर्मी की बात तो यह है कि पुलिस सामने खड़ी मूकदर्शक बनी रही। फिलहाल, पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज करने की पुष्टि नहीं की। पीड़ित  रूप सिंह सरकारी अस्पताल में जीवन-मौत से संघर्ष कर रहा है। उसके दोनों टांग तथा घुटने को तेजधार हथियार से काट दिया। पता चला है कि परिवार ने पुलिस के समक्ष धरना लगाकर रोड जाम किया। पुलिस के उच्च अधिकारियों के आशवासन उपरांत धरने को कुछ समय के लिए टाल दिया गया। 

जानिए, क्या था पूरा मामला

गांव सहारपुर निवासी रूप सिंह की पत्नी वंदना अंदोत्रा ने बताया कि क्रशर संचालकों के करिंदे पिछले 3 माह से उनकी मालिकाना जमीन जो गांव भरियाल हरिचंदा में है वहां से फसलों को बर्बाद करते हुए क्रशरों की लोडेड गाड़ियां जबरदस्ती निकालते हैं, जिससे उनकी लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो रही है। शनिवार देर रात जमीन का मालिक रूप सिंह ने पुलिस के सामने उनका विरोध किया तो क्रशर संचालकों के गुंडों ने रूप सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर उनकी टांगों के घुटने काट दिए। थाना तारागढ़ के एसएचओ मनजीत सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे पुलिस स्टेशन पहुंची तो एसएचओ ने जवाब दिया कि रूप सिंह पर पहले से 3 पर्चे दर्ज हैं और इसकी जमानत जब्त कर उसपर 3 पर्चे और दर्ज करेंगे। 

गांव सहारनपुर के सरपंच मनजीत सिंह ने बताया कि खनन माफिया के 20 से 25 गुंडों ने तेजधार हथियारों से रूप सिंह पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप में घायल कर दिया। घायल रूप सिंह के परिवार और पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने स्थानीय लोगों के साथ तारागढ़ में इंसाफ पाने के लिए सड़क जाम कर रोष जताया। उन्होंने मांग की कि प्रशासन अवैध माइनिंग पर रोक लगा एसएचओ मनजीत सिंह और एएसआई बलकार सिंह का तबादला करे

ग्रामीण डीएसपी सुखजिंदर सिंह थापर ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच आपस में टकराव हुआ है। दोनों पक्षों के लोग इस झगड़े में घायल हुए हैं। पुलिस की तरफ से बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes