PUNJAB BREAKING….. ससुरालियों के जुल्म से तंग आकर नई नवेली दुल्हन ने दे दी जान

SUICIDE IMAGE BY SNE NEWS (FILE PHOTO)

SNE NETWORK.PATHANKOT.

नई नवेली दुल्हन ने ससुरालियों के जुल्म से तंग आकर जान दे दी। घटना पठानकोट के गांव नाजोवाल की है। नेहा की मौत के जिम्मेदार पति वरिंद्र सिंह, ससुर नरेंद्र सिंह और सास सोनम कुमारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कथित अपराधी ससुर नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है और पति वरिंद्र और सास सोनम कुमारी फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने दावा किया है कि फरार कथित अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मारकर पंखे से लटकाया

मृतका नेहा के भाई गुलशन कुमार ने बताया कि उसकी बहन नेहा की शादी वरिंद्र सिंह के साथ एक महीना पहले हुई थी। नेहा का पति वरिंद्र सिंह कनाडा में रहता है। शादी के बाद से वह फिलहाल घर पर ही था। बीते दिन उन्हें फोन आया कि नेहा ने कमरे के अंदर से दरवाजा बंद कर रखा है। बार-बार कहने के बाद भी वह दरवाजा नहीं खोल रही। भाई गुलशन कुमार नेहा के ससुराल पहुंचा तो देखा कि उसकी लाश पंखे से लटक रही थी। भाई का आरोप है कि लाश को देखकर ऐसा लग रहा था कि उसे मार कर पंखे से लटकाया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes