वरिष्ठ पत्रकार.पठानकोट।
प्राचीन शिव मंदिर (बाबा मुक्तेश्वर धाम) में नाबालिग पानी में डूब गया। थाना शाहपुर कंडी की पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से बच्चे को पानी में ढूंढने का काम शुरू कर दिया है. लेकिन अभी तक नाबालिग का कोई सुराग नहीं लग पाया। डूबने वाले की पहचान साहिल हुई है। वह पठानकोट के गांव लमिनी का रहने वाला बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग सोमवार को वह अपनी बहन, बड़े भाई एवं अन्य रिश्तेदार के साथ बाबा मुक्तेश्वर धाम आया था। दोपहर करीब 2 बजे बाबा मुक्तेश्वर धाम में बने घाट से थोड़ी दूर आगे नहाने के लिए पानी में उतरा था। उस समय धाम में काम कर रहे मजदूर खाना खा रहे थे। घटना का पता चलते ही मजदूरों सहित मंदिर के पुजारी और सेवादार घाट की तरफ दौड़े। ट्यूब की मदद से झील में काफी देर तक नाबालिग को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

