SNE NETWORK.PATHANKOT/CHANDIGARH.

पठानकोट में 2 बुजुर्ग 200 फीट ऊंचे बिजली पोल पर चढ़ गए। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)
डैम बैराज औसती संघर्ष कमेटी जैनी जुगियाल के 2 बुजुर्ग अपनी मांगों को लेकर करीब 200 फुट ऊंचे हाई-वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ गए। यह मामला पठानकोट के विधानसभा हलका सुजानपुर के अधीन आते माधोपुर क्षेत्र से जुड़ा हैं।

बैराज विस्थापितों ने लिफाफे में मांगपत्र टावर से नीचे फेंका। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)

हाई वोल्टेज बिजली पोल, जिस पर दोनों बुजुर्ग चढ़कर धरना दे रहे हैं। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)
बताया जा रहा है कि दोनों बुजुर्ग अपनी मांगों को लेकर पहले भी इस तरह का विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। इससे पहले वे टावर और पानी की टंकियों पर चढ़कर प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर खींच चुके हैं। इतना ही नहीं, उक्त बुजुर्ग इससे पहले भी दो बार बिजली के खंभे पर चढ़ चुके हैं। कमेटी सदस्यों का आरोप है कि हर बार प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन लंबे समय से उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। इसी के चलते उन्होंने दोबारा ऊंचाई पर चढ़कर विरोध जताने का फैसला लिया।
हाई-वोल्टेज खंभे पर दो बुजुर्गों के चढ़ने की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की ओर से दोनों बुजुर्गों को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया गया। वहीं, हाई-वोल्टेज बिजली लाइन होने के कारण मौके पर सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती गई। बुजुर्गों के इस कदम के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के साथ-साथ दोनों बुजुर्गों को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे थे।###USA###PATHANKOT###NEWS###2-OLDEN###CLIMBED###HIGH###VOLTAGE###POOL###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###NETHER-LAND###

