SNE NETWORK.PATHANKOT.
पठानकोट के हलका भोआ के गांव छोटा तलूर के श्मशानघाट के पास दो युवक नशा कर रहे थे। नशे की ओवरडोज की वजह से एक युवक की वहीं मौत हो गई। वहीं दूसरा इस हाल में था कि वह ठीक से बैठ भी नहीं पा रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है जो अस्पताल में उपचाराधीन है।
पठानकोट के हलका भोआ के गांव छोटा तलूर के श्मशानघाट के पास दो युवक नशा कर रहे थे। नशे की ओवरडोज की वजह से एक युवक की वहीं मौत हो गई। वहीं दूसरा इस हाल में था कि वह ठीक से बैठ भी नहीं पा रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है जो अस्पताल में उपचाराधीन है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दोनों में एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई है। खैर यह जांच का विषय है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. सुनील चंद के मुताबिक दो युवक अस्पताल में बेसूध हालात में आए थे जिनमें एक युवक की मौत हो चुकी थी और दूसरा उपचाराधीन है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई है। दूसरी तरफ, पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने कतरा रही है।

