AUSTRALIA…एक पंजाबी सहित 2 भारतीयों की मौत….दोनों थे पक्के दोस्त…पंजाब एवं हरियाणा में छाया मातम

AUSTRALIA-FLAG

SNE NETWORK.RAJPURA/PATIALA.

पटियाला के राजपुरा से बेहद दुखद खबर आई है। राजपुरा के फोकल प्वाइंट स्थित स्टार एन्क्लेव के युवक की ऑस्ट्रेलिया में नदी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान सचिन (31) के तौर पर हुई है। सचिन के साथ उसका दोस्त भी पानी में डूब गया और उसकी भी मौत हो गई। सचिन का दोस्त हरियाणा के इंद्री निवासी साहिल था। दोनों दोस्तों की पानी में डूबने से मौत हो गई। सचिन सिडनी से ग्लैनिफर कस्बे के पास कॉफ्स हार्बर शहर में दोस्त और मंगेतर के साथ घूमने आया था। यहां नदी में नहाते समय सचिन और साहिल पानी में डूब गए और दोनों की मौत हो गई।

सचिन ऑस्ट्रेलिया में अपनी बहन के पास रह रहा था। वहीं, साहिल एक आईटी प्रोफेशनल के तौर पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि साहिल की पत्नी सात महीने की गर्भवती है। सचिन के परिवार का कहना है कि बुधवार को उसका शव राजपुरा पहुंचेगा। जानकारी के अनुसार सचिन इसी महीने ऑस्ट्रेलिया से राजपुरा आने वाला था। घरवाले बेटे की शादी की तैयारी में जुटे थे। लेकिन बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सचिन के पिता अमरीश खिलन ने बताया कि सचिन साल 2019 से ऑस्ट्रेलिया में काम कर रहा था। सचिन की मंगनी हो चुकी थी और उसकी मंगेतर भी ऑस्ट्रेलिया में रहती है। 

25 जनवरी को छुट्टी के दिन सचिन अपने बचपन के दोस्त साहिल और मंगेतर के साथ घूमने गया था। सिडनी से ग्लैनिफर में सचिन और साहिल नदी में नहाने उतर गए। पानी की गहराई का पता न होने की वजह से दोनों डूब गए। इसी बीच सचिन की मंगेतर दोनों को बचाने की कोशिश भी की लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाई। अमरीश खिलन का कहना है कि 23 जनवरी को सचिन से आखिरी बार बात हुई थी। उसके दो दिन बाद यह दुखद हादसा हो गया। सचिन की डेड बॉडी भारत लाने में ऑस्ट्रेलिया की एनजीओ की तरफ से मदद की जा रही है, सचिन का शव बुधवार को राजपुरा पहुंचने की उम्मीद है।

100% LikesVS
0% Dislikes