BIG BREAKING—एनआईए की रेड इस संस्था के मुख्यालय में हुई….इतने घंटा चली, इन दस्तावेज की चल रही पड़ताल….हो सकता है बड़ा खुलासा

वरिष्ठ पत्रकार.पटियाला। 

खालसा एड के हेड ऑफिस पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दबिश दी। यह रेड करीब साढ़े 5 घंटा चली। इसमें खालसा एड के भारत के एमडी अमरप्रीत सिंह के घर, खालसा एड के ऋषि कॉलोनी स्थित दफ्तर व गोदाम में सामान व दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान 4 सदस्यीय एनआईए की टीम के साथ करीब 12 पंजाब पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।

पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ 


खालसा एड के वालंटियर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे एनआईए की टीम ने एमडी अमरप्रीत सिंह के घर रेड की। यह रेड सुबह करीब 10 बजे तक चली। इस दौरान अमरप्रीत सिंह व उनके पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ की गई है। हालांकि गुरप्रीत सिंह ने दावा कि एनआईए की टीम रेड के दौरान मौके से कोई भी दस्तावेज या फिर सामान लेकर नहीं गई है।

बाढ़ प्रभावितों की कर रही मदद


पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए खालसा एड की ओर से पिछले करीब 15-20 दिन से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रभावितों को जरूरत के सामान के अलावा राशन व दवाएं आदि मुहैया कराई जा रही हैं। इस अभियान में व्यस्त होने के चलते एमडी अमरप्रीत सिंह सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे ही घर लौटे थे और सुबह पांच बजे अचानक से एनआईए की टीम ने पंजाब पुलिस के साथ उनके घर रेड कर दी।

रेड के पीछे क्या है बड़ा कारण

खालसा एड वैश्विक तौर आफत की परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा ही खड़ी रही हैं। इस संस्था के साथ पूरे विश्व अलग-अलग समुदाय के लोग जुड़े हैं। किसी भी जगह पर आफत की परिस्थितियों में लोगों की मदद के लिए खड़े हो जाते है। इतना ही नहीं, लोगों तक राशन, उन्हें कड़ी परिस्थितियों से बाहर निकालने में अहम भूमिका का काम करते हैं। सूत्रों से पता चला है कि संस्था किसी बड़ी बड़ी साजिश का भी हिस्सा हो सकती हैं। फिलहाल, इस रेड को लेकर कई प्रकार की चर्चा चल रही हैं। 

कुछ ने किया विरोध

अलग-अलग समुदाय से जुड़े लोग, इस रेड को सरकार की साजिश बता रहे है, जबकि, एनआईए के एक सूत्र ने बताया कि रेड पूरे पुख्ता प्रमाण के साथ की गई। कौन-कौन से प्रमाण हाथ लगे है, इस बारे कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। फिलहाल, इस रेड की वजह से कई लोग विरोध भी जता रहे है। 

100% LikesVS
0% Dislikes