BIG BREAKING..EO के सरकारी रिहायश से किसानों का चोरी हुआ सामान बरामद

NABHA-EO-RESIDENCE

वरिष्ठ पत्रकार.पटियाला। 

नाभा नगर परिषद के EO के सरकारी रिहायश से किसानों का चोरी हुआ सामान बरामद हुआ। CIA की टीम ने किसानों की मांग पर JCB की सहायता से जब खुदाई शुरू की तो वहां से ट्रॉलियों का सामान बरामद हुआ। आरोप है कि ये सामान शंभू बॉर्डर से ट्रैक्टर ट्रॉलियों से चोरी किया गया था। बता दें कि पंजाब पुलिस ने इस साल मार्च में शंभू और खनोरी बॉर्डर पर 13 महीने से धरने पर बैठे किसानों को हटाया था। पुलिस ने बुलडोजर चलाकर किसानों के बनाए अस्थायी शेड तोड़ दिए थे। किसान यहां MSP की गारंटी कानून समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।


किसानों ने आरोप लगाया था कि ये काम आम आदमी पार्टी नेता पंकज पप्पू के कहने पर अधिकारियों ने किया। नाभा कोतवाली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता पंकज पप्पू के खिलाफ मामला दर्ज किया था, उसके बाद में किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद सीआई स्टाफ पटियाला में तबादला कर दिया गया था। पंकज पप्पू को इस मामले में जमानत मिल गई है।


गौरतलब है कि यह सरकारी आवास वैसे तो नाभा के कार्यकारी अधिकारी गुरचरण सिंह गिल का है, लेकिन वह रोजाना अपने नजदीकी गांव बिरडवाल जाते थे और यहीं से आम आदमी पार्टी के नेता पंकज पप्पू सफाई कर्मचारियों का काम चलाते थे। कार्यकारी अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है।


इस पर भारतीय किसान यूनियन आजाद के नाभा अध्यक्ष गम दूर सिंह और अन्य किसानों ने कहा कि पंजाब सरकार के सहयोग से शंभू और खनोरी बॉर्डर से किसानों की चोरी हुई ट्रॉलियां अब सरकारी परिसर से बरामद हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पुख्ता जानकारी थी कि उनकी ट्रॉलियों का सामान नगर परिषद की इस जगह पर नष्ट करने की नीयत से दबा दिया गया है।


वे इसका पता लगाने के लिए कल से नगर परिषद के बाहर बैठे थे और आज प्रशासन को मजबूर होकर ऐसा करना पड़ा और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पटियाला सीआईए स्टाफ पुलिस ने उनकी ट्रॉलियों का सामान बरामद कर लिया। अब पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और असली दोषियों को सलाखों के पीछे डालना चाहिए।

100% LikesVS
0% Dislikes