SNE NETWORK.PATIALA.

प्रदर्शन के दौरान छात्र पुलिस की गाड़ी से तोड़फोड़ करते हुए।
पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्र भड़क गए। 2 छात्राओं की मौत होने की खबर वायरल होते ही बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स कैंपस में जमा हो गए। उन्होंने छात्राओं के लापता होने को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन से जवाब मांगने लगे। स्टूडेंट्स ने रात में कैंपस में एंबुलेंस आने और हॉस्टल से आई आवाज के बारे में भी सफाई देने को कहा।
माहौल बिगड़ते देख यूनिवर्सिटी ने पुलिस बुला ली। इसके बाद पुलिस अफसरों से भी स्टूडेंट्स की बहस हो गई। उन्होंने पुलिस की वैन तोड़ दी। छात्र यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से पूरे मामले की जानकारी देने और कैंपस में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की मांग करते रहे। DSP सुखदेव सिंह के मुताबिक फिलहाल कैंपस में स्थिति शांत है। स्टूडेंट्स से शिकायत ले ली है। अब एक-एक छात्रा का रिकॉर्ड से मिलान कर इसकी जांच की जाएगी। सोशल मीडिया पर किसने ये बात फैलाई, इसकी भी जांच की जा रही है।

छात्रों की पुलिस के साथ हुई बहसबाजी। जिसके बाद वो उग्र प्रदर्शन करने लगे।
25-26 सितंबर की रात सोशल मीडिया पर एक खबर फैल गई कि चितकारा यूनिवर्सिटी में एक छात्रा की मौत हो गई है। उसे देखकर दूसरी छात्रा की तबीयत बिगड़ गई है। जिसे एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया है। उसकी भी मौत हो गई है। जैसे-जैसे खबर यूनिवर्सिटी कैंपस में फैलती गई, छात्र-छात्राओं में पहले डर का माहौल बना कि वाकई उनके साथ क्या हुआ। इसके बाद सब इकट्ठा हो गए और कैंपस में जमा हाकर विरोध करने लगे।
यूनिवर्सिटी में हंगामा बढ़ गया। यह देखकर यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस की टीम देर रात कैंपस में पहुंची। POLICE ने गुस्साए छात्रों से बातचीत की लेकिन बिना जांच के छात्राओं के लापता होने की दलील को स्टूडेंट्स स्वीकार नहीं कर रहे थे। इसको लेकर पुलिस से उनकी बहस हो गई। गुस्साए स्टूडेंट्स ने पुलिस की गाड़ी घेर ली। इसके बाद उसमें तोड़फोड़ की गई और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए।

चितकारा यूनिवर्सिटी में पुलिस से बहस के बाद सरकारी गाड़ी तोड़ते छात्र। कई छात्र पुलिस वैन के ऊपर चढ़ गए।
मामले की जानकारी मिलने पर यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार कर्नल राकेश शर्मा मौके पर पहुंचे और छात्रों से बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैंपस में 2 छात्राओं के लापता या मौत होने की खबर गलत है। रजिस्ट्रार ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को अफवाह बताया। बनूड़ के DSP सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने छात्रों की शिकायत ली है। अब छात्रों से मिली जानकारी और उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। अगर किसी छात्रा के लापता होने की पुष्टि होती है तो पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। पुलिस ने छात्रों और अभिभावकों से भी बिना पुष्टि वाली सोशल मीडिया खबरों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है।###UK###CANADA###USA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SINGAPORE###PUNJAB###PATIALA###PUNJAB-POLICE###CHITKARA-UNIVERSITY###DGP###PUNJAB###CM-MANN###

