PATIALA….नगावार आया मां को बेटी का विरोध…..इसलिए, प्रेमी से करवा दी हत्या

MURDER SNE NEWS LATEST IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.नाभा (पटियाला)। 

मां के अवैध संबंध बेटी के रास्ते का रोड़ा बन रहे थे, इसलिए 62 वर्षीय महिला ने अपनी ममता को गला घोंटते हुए प्रेमी से बेटी का कत्ल करवा दिया। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम किसी तेजधार हथियार से दिया गया। मृत लड़की पहचान अनु के तौर पर हुई। शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। मामला, पंजाब के पटियाला के नाभा क्षेत्र से जुड़ा है। मां अरुणा तथा उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, गिरफ्तारी के बारे पुलिस ने पुष्टि नहीं की। 

गुरुवार की देर सायं नाभा के एक क्षेत्र में शोर शाराबा उस समय मचने लगा, जब घर के भीतर खून से लथपथ एक शव पुलिस को बरामद हुआ। इस बात की सूचना पूर्व में इलाका वासियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जब उन्हें घर से जोर-जोर से चीखों की आवाज सुनाई दी। पता चला है कि कथित अपराधी दीवार फांद कर घर घुसा था। उसे सब मालूम था कि अनु घर में अकेली है। वारदात को अंजाम देने के उपरांत फरार हो गया। 

मां को नहीं पसंद थी बेटी

जांच पड़ताल में सामने आया कि मां को अपनी बेटी बिल्कुल पसंद नहीं थी, क्योंकि वह मां तथा प्रेमी के आपसी संबंध का हमेशा विरोध करती थी। पता चला है अरुणा तथा उसके प्रेमी के बीच आधी उम्र का अंतर था। कई बार मां-बेटी के बीच इस बात को लेकर विवाद भी हुआ। बाप की 8 साल पहले मौत हो गई थी। भाई की वर्ष 2022 में एक सड़क हादसे में जान चली गई। मृतक लड़की की शादी हुई थी, लेकिन, पति से वह अलग अपनी मां के पास कुछ समय से रह रही थी। दोनों मां-बेटी निजी कंपनी में नौकरी करती थी। 

ऐसे पुलिस ने सुलझाया मामला

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि उन्हें जब हत्या के बारे जानकारी मिली तो उनकी टीम ने तत्काल ही केस की जांच आरंभ कर दी। मृतक लड़की की मां के बयान में काफी अंतर पाया गया। हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने सच्चाई उगल दी। अरुणा को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि, प्रेमी फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes