SNE NETWORK.PATIALA.
पुराने बस स्टैंड के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने एक महिला की गोलियां मार कर हत्या कर दी। इलाके में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान पातडां की सुंदर बस्ती निवासी दिलप्रीत कौर पत्नी गुरजंट सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दिलप्रीत कौर बस से उतरकर पैदल अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। वारदात के समय पास में मौजूद एक ऑटो चालक लखवीर सिंह भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास की दुकानों व सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।###AUSTRALIA###NEWZEALAND###MURDER###PATIALA###UK###IRELAND###VIETNAM###SINGAPORE###

