SHAME ON SOCIETY…हैवान निकला पड़ोसी…..टॉफी के बहाने से 2 मासूम बहनों का करता रहा 1 माह तक दुष्कर्म… मौके से हुआ फरार

FILE IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.पटियाला।

यहां पर एक हैवान ने दो सगी बहनों (बच्चियों) के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने पड़ोस में रहने वाले परिवार की 10 और 7 साल की दो बच्चियों के साथ इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। पता चला है कि कथित अपराधी ने दोनों बच्चियों को टॉफी का लालच देकर ऐसा घिनौना काम किया। पुलिस ने कथित अपराधी शिवकांत  के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई। मामला, पंजाब के पटियाला शहर से जुड़ा है।  

….डरी हुई है बच्चियां

पीड़ित बच्चियों की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी शशिकांत उनका पड़ोसी है। पिछले 15 दिनों से वह उसकी दोनों बेटियों का टॉफियां देने का लालच देकर अपने नए बन रहे मकान में ले जाता था। वहां आरोपी उनके साथ दुष्कर्म कर रहा था। बच्चियों ने डर के मारे अपने साथ हो रहे इस गलत काम के बारे में परिवार वालों को नहीं बताया, क्योंकि आरोपी की ओर से बच्चियों को धमकाया भी गया था। कई दिनों से जब दोनों बहनें काफी चुपचाप व सहमी रहने लगीं, तो परिवार वालों ने शक हुआ। बार-बार पूछने पर दोनों बहनों ने अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। 

100% LikesVS
0% Dislikes