USA…न्यूयॉर्क में पटियाला के युवक की गोली मारकर हत्या…परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

FILE IMAGE

SNE NETWORK.PATIALA.

अमेरिका के न्यूयॉर्क में पंजाब के पटियाला जिले के गांव फतेहपुर निवासी युवक गुरदास सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, गुरदास सिंह 12वीं पास करने के बाद बेहतर भविष्य की तलाश में अमेरिका गया था। वह अपने रिश्तेदारों के पास रहकर मेहनत-मजदूरी कर रहा था और धीरे-धीरे अपने जीवन को संवारने की कोशिश कर रहा था। घटना के समय गुरदास सिंह एक शॉपिंग मॉल की पार्किंग में अपनी कार में बैठा हुआ था। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर ने बिना किसी उकसावे के उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

परिवार के अनुसार, गुरदास सिंह के पिता दविंदर सिंह ने बेटे को अमेरिका भेजने के लिए कर्ज लिया था, ताकि उसका भविष्य बेहतर हो सके। गुरदास सिंह अपनी बहन की पढ़ाई में भी आर्थिक मदद कर रहा था, जो इस समय कनाडा में पढ़ाई कर रही है। हाल ही में उसने अपनी कमाई से हजारों डॉलर बहन को भेजे थे, ताकि पंजाब में रह रहे माता-पिता को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गुरदास सिंह के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पंजाब सरकार व भारत सरकार से बेटे के पार्थिव शरीर को अमेरिका से भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और हमलावर की तलाश जारी है।### USA###PATIALA-CRIME###

100% LikesVS
0% Dislikes