SNE NETWORK.ROPAR.

श्री चमकौर साहिब के डैहर गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। 1 जून से लापता युवक काका की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी। पुलिस ने युवक का सिर कटा और अधजला शव भोजे माजरे के घने जंगलों से बरामद किया है। थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि युवक की गुमशुदगी के बाद पुलिस लगातार जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को जंगल में एक शव होने की गुप्त सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि शव लापता काका का था, जिसकी गर्दन धड़ से अलग की गई थी।
3 दोस्तों को हिरासत में लिया
पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के 3 दोस्तों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने काका को कोई नशीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतारा था। वारदात को छिपाने के लिए उन्होंने शव को जंगल में फेंककर आग लगा दी थी।
हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू
मुख्य आरोपियों की पहचान रामगढ़ निवासी धर्म सिंह और डैहर निवासी इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोपड़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।###UK###CANADA###PUNJAB###MURDER-NEWS-AT-ROOPNAGAR###INDIA###CHINA###VIETNAM###IRELAND###CHINA###GERMANY###ITLAY###FRANCE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###UKRAINE###ISRAEL###@


