SNE NETWORK.ROPAR.

हादसे के बाद DIG की स्कॉर्पियो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK)
सहारनपुर में शनिवार को सड़क हादसे में ITBP के डीआईजी और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के डीआईजी परमिंदर सिंह (48) उत्तराखंड के मसूरी में ट्रेनिंग खत्म कर हरियाणा के अंबाला जा रहे थे। कार उनका ड्राइवर रवि शंकर (35) चला रहा था। गाड़ी में उनका गनर जयराम भी था। परमिंदर सिंह रोपड़ के रहने वाले थे।
स्कॉर्पियो कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई
सुबह करीब 10:30 बजे देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर सरसावा के पास उनकी स्कॉर्पियो कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और उछलकर दूसरी लेन में चली गई। इस दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट कार से उसकी भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके जैसी आवाज हुई। कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो के साइड वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी गाड़ियों में ही फंस गए। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।
अस्पताल में डीआईजी और ड्राइवर मृत घोषित
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने डीआईजी और उनके ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जयराम की हालत गंभीर बनी हुई है। स्विफ्ट कार सवार 3 लोग भी घायल हैं। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर सरसावा थाना क्षेत्र के झबीरन कट के पास हुआ।###USA###UK###CANADA###ROAD-ACCIDENT###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

