दिल दहला देने वाली घटना….लोहे की पाइपों से बेकसूर शख्स को पीटने की वीडियो वायरल, पुलिस आई हरकत में..महिला समेत छह नामजद

एसएनई नेटवर्क.संगरुर। 

पंजाब के संगरूर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 लोगों ने लोहे के पाइप नुमा हथियारों से एक शख्स को इतनी बेरहमी से मारा कि उसकी दोनों टांगें और हाथ टूट गए। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। 


इस पिटाई में आई गंभीर चोटों की वजह से सोनू कुमार को बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हमलावरों में एक महिला का नाम भी है। पुलिस ने इस सिलसिले में मनी सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ बारी, लवी सिंह, गोपाल सिंह, अमरीक सिंह और मलकीत कौर के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल समेत कई संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।


घायल सोनू कुमार संगरूर जिले के सुनाम की जगतपुरा बस्ती का रहने वाला है। सभी छह आरोपी भी यहीं के रहने वाले हैं और उनकी सोनू कुमार से पुरानी रंजिश है। इसी वजह से आरोपियों ने सोनू को सड़क पर घेर लिया और उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी दोनों टांगें और दोनों बाजू टूट गए। उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रहे : पुलिस


सुनाम थाने के एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि यह पूरी घटना कुछ दिन पहले की है और इस संबंध में सुनाम के ही मनी सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ बारी, लवी सिंह, गोपाल सिंह, अमरीक सिंह और मलकीत कौर के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल समेत कई संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा चुका है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि अन्य की तलाश जारी है।

100% LikesVS
0% Dislikes