TARN-TARAN ‘दे इस गुरुद्वारा साहिब ‘च, किने कीत्ती ‘ठा-ठा’…शिअद दे’ किने नेता अत्ते समर्थक होए घायल….जानेंगे, इस रिपोर्ट ‘च…?

FIRING-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.TARN-TARAN.

तरनतारन के गांव उबोके स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अचानक चली गोलियों से इलाके में दहशत फैल गई। इस हिंसक घटना में शिरोमणि अकाली दल के नेता हरप्रीत सिंह खालसा के 4 समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है, हालांकि उनकी ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अंधाधुंध फायरिंग कर दी

सरकारी अस्पताल में अकाली नेता हरप्रीत सिंह खालसा ने बताया कि गांव उबोके के निवासियों ने उन्हें इस धार्मिक समागम में आमंत्रित किया था। आरोप है कि जब वह अपनी पार्टी के पक्ष में संबोधन समाप्त कर समर्थकों के साथ गुरुद्वारा साहिब से बाहर निकल रहे थे, तभी जगदीप सिंह जग्गा और उनके समर्थकों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। खालसा के अनुसार, इस हमले में उनके चार समर्थक—हरजिंदर सिंह, नरपिंदर सिंह, गुरसाहब सिंह और गुरप्रीत सिंह गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि संगत में शामिल कुछ अन्य लोगों को भी छर्रे या गोलियां लगी हैं।###USA###UK###CANADA###FIRING-AT-TARN-TARAN###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes