TARN-TARAN….अब इस सांसद ने लिया संसदीय चुनाव नहीं लड़ने का फैसला, कांग्रेस में मची खलबली, क्या है वजह, जानिए, खास रिपोर्ट में…?

वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन.चंडीगढ़।

 
पंजाब में खडूर साहिब लोकसभा हलके से कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का बड़ा फैसला लिया।  उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में एक पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अगर उन्हें टिकट देगी तो वह धड़ल्ले से चुनाव लड़ेंगे।


इसके अलावा अगर पार्टी उन्हें टिकट नहीं भी देती है और किसी और को टिकट देती है तो उसकी जीत के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया है कि पार्टी छोड़ने का कोई सवाल पैदा नहीं होता है। वह पार्टी में रहेंगे। उन्हें गुस्सा व नाराजगी जरूर थी। यह सब कुछ कांग्रेस पार्टी से नहीं, बल्कि एक नेता से थी, जिसका अब कांग्रेस से कोई सरोकार नहीं रहा है। ऐसे में उनकी नाराजगी भी अब नहीं बनती है।


इस नेता नेता के जाने का दुख


लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर डिंपा ने कहा कि उनके जाने से झटका लगा है। वह उनके पुराने साथी थे। यह चीज काफी दुखदायक थी। उन्होंने कहा कि जब कोई नेता एक दो पार्टियां छोड़कर आता है तो उसके बारे में पता होता है कि वह ज्यादा देर नहीं रुकेगा। जबकि, कोई टकसाली नेता पार्टी छोड़कर चला जाए तो उसके जाने का बहुत दुख लगता है।

67% LikesVS
33% Dislikes