वरिष्ठ पत्रकार.अमित मरवाहा.तरनतारन.चंडीगढ़।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारत-पाकिस्तान सीमांत क्षेत्र से 2 AK-47 राइफलें और मैगजीन बरामद की हैं। इसके अलावा एक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। यह सब एक पैकेट में पैक कर खेत में छुपाए गए थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह खेप पाकिस्तान से भेजी गई थी। दिवाली त्यौहार के आसपास पंजाब में आतंकी साजिश को अंजाम दिया जाना था। बरामद हुए हथियारों को अमृतसर के स्टेट ऑपरेशन सेल को सौंप दिया गया है। इस बात की पुष्टि, पंजाब पुलिस निदेशक (डीजीपी) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स एक तस्वीर तथा लिखित तौर पर की
जानिए..किस गांव से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा
BSF से मिली जानकारी के मुताबिक टेक्निकल और फिजिकल मॉनिटरिंग से उन्हें जानकारी मिली कि सीमा पार से हथियारों का जखीरा भारत में भेजने की कोशिश की जा रही है। इनके जरिए पंजाब में आतंकी साजिश को अंजाम दिया जाना है। इसके बाद BSF की टीम ने मेहंदीपुर गांव के पास बॉर्डर फेंस से आगे तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान BSF जवानों को एक संदिग्ध पैकेट मिला, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से हथियार बरामद हुए।

डीजीपी द्वारा एक्स पर साझा की जानकारी….?
एक खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान में, राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (#SSOC), अमृतसर ने सीमा सुरक्षा बल (#BSF) के साथ एक संयुक्त अभियान में, #तरनतारन के खेमकरण क्षेत्र में पड़ने वाली भारत-पाक सीमा के पास से 3 हथियारों {02 AK-47 राइफलें, AK-47 की 02 मैगज़ीन, 1 PX5 स्टॉर्म पिस्तौल, मैगज़ीन सहित और 10 जिंदा कारतूस} की एक खेप बरामद की।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये हथियार #पाकिस्तान से लाए गए थे। SSOC #अमृतसर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। तस्करों की पहचान करना, आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने और पूरे तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच जारी है।
@PunjabPoliceInd संगठित अपराध को खत्म करने और राज्य भर में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है।

