TARN-TARAN-BREAKING….इस शख्स के गुस्से ने सास-बहु की ले ली जान….सड़क पर चढ़ाई दोनों के ऊपर कार

ROAD-ACCIDENT-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.TARN-TARAN.

नौशहरा पन्नुआं कस्बे में एक मामूली कहासुनी के बाद एक शख्स ने 2 महिलाओं को अपनी कार से कुचल दिया। आरोपी कार छोड़कर मौके से भाग गया। दोनों महिलाओं की अस्पताल में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

POLICE को दिए बयान में झिलमिल सिंह ने बताया कि वह अपनी बहन राजबीर कौर से मिलने तरनतारन के गांव चौधरीवाला आया था। राजबीर कौर की शादी यहां के भूपिंदर सिंह से हुई है। उसकी बहन राजबीर कौर और उसकी सास सुरजीत कौर किसी काम से अपने पड़ोसी बलदेव सिंह उर्फ फौजी के घर गई थीं। बलदेव सिंह चौधरीवाला का ही रहने वाला है। वहां बलदेव सिंह और राजबीर कौर व सुरजीत कौर के बीच किसी बात को लेकर तेज आवाज में बहस हो गई।

बलदेव सिंह ने अपनी कार राजबीर कौर और सुरजीत कौर पर चढ़ा दी। इससे दोनों महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं गई। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को तरनतारन के गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।इलाज के दौरान राजबीर कौर और सुरजीत कौर दोनों ने दम तोड़ दिया। थाना सरहाली के SHO रोहन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी बलदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी

महिलाओं पर कार चढ़ाने की बाद टूटी

###UK###CANADA###USA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###TARN-TARAN###PUNJAB###CHANDIGARH###ITLAY###FRANCE###GERMANY###

100% LikesVS
0% Dislikes