TARN-TARAN BREAKING.. कमरे में आग जलाकर सो रहे पति-पत्नी की मौत

Breaking News

SNE NETWORK.TARN-TARAN.

पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच तरनतारन में रात को ठंड से बचने के लिए कमरे में आग जलाकर सो रहे पति-पत्नी की मौत हो गई। इसका पता उस समय चला जब सुबह तक दोनों अपने कमरे से बाहर नहीं आए। परिवार को दोनों बेड पर मृत मिले, जबकि पास ही बर्तन में आग जल रही थी। दंपती की शादी महज छह महीने पहले हुई थी। मृतक गुरमीत सिंह (42) के पिता जसपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा और पुत्रवधू जसबीर कौर रोज की तरह रात का खाना खाकर तीसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह काफी देर तक जब वे नीचे नहीं आए और फोन का जवाब भी नहीं मिला, तो चिंता हुई।

दोपहर करीब 12 बजे जब कमरे के पास जाकर देखा तो अंदर से धुआं निकल रहा था। आस-पास के लोगों की मदद से जब कमरे की खिड़की तोड़ी गई, तो अंदर गुरमीत और जसबीर बेसुध पड़े थे। जांच करने पर दोनों मृत मिले। दोनों की दम घुटने से मौत हुई। वहीं गुरुवार को प्रदेश और चंडीगढ़ में शीतलहर और धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। ठंड के चलते लुधियाना में 2 और गुरदासपुर में एक महीने के बच्चे की जान जा चुकी है। बढ़ती ठंडे के चलते सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में छुटि्टयां 13 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। बुधवार को शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इसकी जानकारी दी।

100% LikesVS
0% Dislikes