SNE NETWORK.TARN-TARAN.
तरनतारन जिले के अलीपुर गांव में दम घुटने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। परिवार के लोग रात में ठंड से बचने के लिए घर के अंदर आग जलाकर सो रहे थे। हादसे में एक 10 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सोते समय लोग आग से निकलने वाली जहरीली गैस का अनुमान नहीं लगा सके, जिसके कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय अर्शदीप सिंह (गुरसाहिब सिंह के बेटे), उनकी 20 वर्षीय पत्नी जशनदीप कौर और उनके 2 महीने के बच्चे गुरबाज सिंह के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

