TARN-TARAN-BREAKING…सरेआम अकाली सरपंच के पति की गोली मार कर हत्या…..दहशत का माहौल….?

GUNSHOT-IMAGE

SNE NETWORK.TARN-TARAN.

नवप्रीत सिंह नवी की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इनसेट में नवप्रीत सिंह की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

नवप्रीत सिंह नवी की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इनसेट में नवप्रीत सिंह की फाइल फोटो।

तरनतारन में शिरोमणि अकाली दल की सरपंच कुलविंदर कौर के पति नवप्रीत सिंह नवी की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। 50 वर्षीय नवप्रीत सिंह अपने दोस्त अमृत सिंह के साथ घर के बाहर खड़े थे, तभी उन पर गोली चलाई गई। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार और अकाली दल की हलका इंचार्ज ने आरोप लगाया कि नवी इलाके में नशे को लेकर विवाद में हत्या की गई। पुलिस फिलहाल अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

उधर, एसपी (आई) रिपुतपन सिंह ने डीएसपी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

अकाली दल की हलका इंचार्ज कंचनप्रीत कौर रंधावा ने परिवार से मुलाकात कर दुख जताया।

अकाली दल की हलका इंचार्ज कंचनप्रीत कौर रंधावा ने परिवार से मुलाकात कर दुख जताया।

पुलिस के मुताबिक नवप्रीत सिंह का पारिवारिक विवाद भी था और हत्या उसके नतीजे में होने की आशंका से भी जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी हत्या की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है। SP रिपुतपन सिंह ने DSP सुखबीर सिंह के नेतृत्व में मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों को हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस घटनास्थल और आसपास के हालात की भी जांच कर रही है। ###USA###CANADA###UK###GERMANY###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###ITLAY###FRANCE###GERMANY###PUNJAB###CHANDIGARH###TARN-TARAN###

100% LikesVS
0% Dislikes