TARN-TARAN/PATTI-BREAKING…AAP सरपंच की गोलियां मारकर हत्या…..50 लाख रुपये की मांगी जा रही थी फिरौती

GUNSHOT-IMAGE

SNE NETWORK.PATTI/TARN-TARAN.

आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच अश्वनी कुमार उर्फ अश्वनी देवगन की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। तूत बस स्टैंड के पास बाइक सवार 2 नकाबपोश हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले के बाद दोनों आरोपी बाइक पर फरार हो गए। फायरिंग में सरपंच को 3 गोलियां लगीं, जबकि उनके साथ मौजूद ड्राइवर चमकौर सिंह भी गोलियों के छर्रे लगने से घायल हो गया।

मृतक सरपंच की पत्नी परवीन कुमारी ने आरोप लगाया कि उनके परिवार को पिछले कुछ समय से धमकियां मिल रही थीं। उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी और रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी जा रही थी। हत्या की सूचना के बाद पट्टी सिविल अस्पताल में मृतक के परिजनों और समर्थकों में रोष फैल गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को घेर लिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस टीम पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने चेहरे कपड़े से ढके हुए हैं। पुलिस ने दोनों की तस्वीरें जारी कर आम लोगों से उनकी पहचान और ठिकाने के बारे में जानकारी देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।####USA###UK###CANADA###PUNJAB###AMRITSAR###TARN-TARAN###PATTI###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###GERMAY###ITLAY###FRANCE###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes