VIRAL-VIDEO…तरनतारन गैंगवार में डॉन शहजाद भट्टी का सोशल मीडिया में चेतावनी वाला वीडियो..जानिए, किन-किन को मिली धमकी

MEHAK-JASS-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

INFUENCER-SNE-T.T

बीते दिन तरनतारन में हुई गैंगवार में अब पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी की एक वीडियो सोशल मीडिया खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। वीडियो में भट्टी ने रैपर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जस धालीवाल और उनके करीबी रैपर सुल्तान को धमकी दी है। भट्टी ने एक संदेश  जारी कर कहा कि तरनतारन डबल मर्डर सिर्फ ट्रेलर था। पगड़ी और केस (बाल) का अपमान करने वालों को अब हर हाल में अंजाम भुगतना पड़ेगा। भट्टी ने कहा कि चाहे सामने वाले कितने भी गैंगस्टर क्यों न ले आएं, वह और उनके साथी उनकी गैंगस्टरी खत्म कर देंगे। हालांकि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महक पंडोरी और जस धालीवाल का राजीनामा हो चुका है। इसकी जानकारी पंडोरी ने खुद दी है। मगर फिर भी भट्टी ने धमकी दी है।

DONI-BAL-POST-SNE

…जानिए, क्या था पूरा मामला


तरनतारन में 2 गुट सोमवार को आमने-सामने हो गए थे। इसमें समरप्रीत सिंह (19) और साथी सौरव सिंह की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। इसकी जिम्मेदारी भट्टी के करीबी और खालिस्तान समर्थक गैंग गोपी घनश्यामपुरिया ने ली है। ये दोनों रैपर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जस धालीवाल के करीबी बताए जा रहे हैं। शहजाद भट्टी ने पहली ऑडियो में कहा कि चाहे सुल्तान रैपर हो या जस धालीवाल, जिन्होंने भी महक पंडोरी जैसे शारीरिक रूप से मजबूर लड़के के साथ मारपीट की, वे गलत है। अब वे लोग जितना भाग सकते हैं भाग लें। क्योंकि वह सबको जानता है और उन्हें छोड़ने वाला नहीं। अगर मारपीट किसी मर्द से की जाती तो समझ आता, लेकिन एक ऐसे व्यक्ति से, जो ठीक से चल भी नहीं सकता, यह कायरता है। पगड़ी और केस के साथ जो किया गया, वही सबसे बड़ी गलती थी।


दूसरी ऑडियो में भट्टी ने कहा कि खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर गोपी घनश्यामपुरिया मेरा दोस्त है। घनश्यामपुरिया की गैंग चलाने वाले डोनी बल के साथ कोई मनमुटाव नहीं है। पहले यह बात कम लोगों को पता थी, लेकिन अब सार्वजनिक रूप से बता रहा हूं। भट्टी ने कहा कि जिन्होंने पंडोरी के साथ गलत किया, उन्हें तरनतारन डबल मर्डर डेमो के तौर पर मिल चुका है। यह घटना उनके लिए चेतावनी है और अब पंडोरी के घर गए लोग भी तैयारी कर लें। क्योंकि यह मामला सिर्फ मारपीट का नहीं बल्कि धार्मिक अपमान का है


..जानिए, कौन है शहजाद भट्टी, कैसे चलाता है अपना नेटवर्क


शहजाद भट्टी पाकिस्तान का बदनाम डॉन है, जिसके संबंध भूमाफिया और अंडरवर्ल्ड से हैं। 5 साल तक पाकिस्तान से बाहर रहने के बाद वह मई 2025 में वापस लौटा था, मगर फिर विदेश भाग गया। भट्टी कुख्यात माफिया फारुख खोखर का राइट हैंड माना जाता था। भट्टी का नेटवर्क पाकिस्तान, दुबई, यूरोप, अमेरिका, यूके और कनाडा तक फैला है। वह हथियारों और बमों की तस्करी का बड़ा रैकेट चलाता है, जिससे भारत के अपराधी भी हथियार मंगवाते हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes