VIRAL-VIDEO…राजनीति के इतिहास में काला दिवस…..पंजाब भाजपा कार्यालय को बदमाशों ने बनाया निशाना…तोड़फोड़, मुर्दाबाद की नारेबाजी की, पुलिस जांच में जुटी..?

SNE NETWORK.TARNTARAN/CHANDIGARH.

IMG_20260511_222551

पंजाब में नगर काउंसिल चुनावों के बीच सोमवार को भाजपा कार्यालयों पर हमलों की दो घटनाओं ने सियासी माहौल गरमा दिया है। जीरकपुर और तरनतारन में सोमवार को नकाबपोश युवकों ने भाजपा दफ्तरों में घुसकर हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी की। दोनों घटनाओं के बाद भाजपा नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

IMG_20260511_222648

पहली घटना तरनतारन में सामने आई, जहां भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार शाम करीब 15 से 20 नकाबपोश युवक अचानक घुस आए और वहां जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने कार्यालय की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई भी की। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। घटना के बाद भाजपा कार्यालय के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

उधर, भाजपा नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा कर कहा है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों को डराने और दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से आम लोगों में भी भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। वहीं एसएचओ सतिंदर सिंह का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस का दावा है कि मामले में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes