सरपंच हत्याकांड मामला….. शूटरों को मिली थी 2 लाख की सुपारी, अदा गूगल पे से हुई….मास्टरमाइंड भागने की फिराक में थे…एयरपोर्ट से पकड़ा ऐसे…?

ARRESTED-ACCUSED-BY-INTT.

SNE NETWORK.AMRITSAR/TARN-TARAN.

तरनतारन के गांव ठठियां महंतां के सरपंच हरबरिंदर सिंह संधू की हत्या मामले में फाइनेंसर सुखबीर सिंह जहांगीर को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। आरोपी दुबई के लिए रवाना हो चुका था लेकिन पुलिस और ब्यूरो इमीग्रेशन की तत्परता से वह विदेश भागने में विफल रहा। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि सुखबीर को वीरवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि विदेश से 2 लाख रुपये सुपारी के रूप में आए थे, जिन्हें शूटरों और सहयोगियों में गूगल पे के माध्यम से बांटा गया।

हत्या की जांच में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि चार पिस्टल, दो बाइक और एक कार बरामद की जा चुकी है। हत्या में इस्तेमाल एक-47 चीनी असाल्ट राइफल अभी बरामद नहीं हुई है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि वारदात की योजना 18 फरवरी को बनाई गई थी। पैलेस में चार शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया, जबकि एक शूटर बाहर रेकी करता रहा। विदेश में बैठे गैंगस्टर सत्ता नौशहरा ने अपने आका लखबीर सिंह लांडा के माध्यम से योजना तैयार की। मुख्य शूटर मनप्रीत सिंह और गुरदेव सिंह अभी फरार हैं।


100% LikesVS
0% Dislikes