एसएनई नेटवर्क.जम्मू।
सैन्य वाहन में अचानक आग लगने से 5 सैनिक जिंदा जल गए। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। मामला , जम्मू के पुंछ क्षेत्र में स्थित घने जंगल एरिया का बताया जा रहा हैं। वाक्य , बाद दोपहर का हैं। शव वाहन से निकाल कर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए। सैन्य वाहन में आग की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर आसमानी बिजली गिरने से घटना होने की आशंका जताई जा रही है। उधर, जिस इलाके में यह हादसा हुआ है वहां पिछले साल आतंकियों और सैन्य कर्मियों के बीच कई दिन तक मुठभेड़ भी हुई थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुंछ और राजोरी जिले की सीमा पर भाटादूडियां इलाके में वीरवार दोपहर को यह हादसा हुआ। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर सैन्य वाहन कुछ सामान लेकर जा रहा था। इसमें जवान सवार थे। अचानक आग लगने के बाद जवान बुरी तरह से झुलस गए। इसमें से पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर पहुंचे सेना के अधिकारियों और जवानों ने से झुलसे साथियों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
अपील
सेना प्रवक्ता ने लोगों ने इस घटना की तस्वीरें और वीडियो को शेयर न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हादसे की पुष्टि के बाद पुख्ता जानकारी साझा की जाएगी।