SNE NETWORK.NATIONAL-DESK.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रेजिनगर विधानसभा क्षेत्र में धमाके से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, बेलडांगा थाना क्षेत्र के नाओपुकुरिया इलाके में हुए इस धमाके में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कंटेनर में रखे बम भी बरामद किए हैं। यह घटना 6 अक्तूबर को होने वाले रेजिनगर विधानसभा उपचुनाव से कुछ सप्ताह पहले हुई है। रेजिनगर राज्य की उन 2 विधानसभा सीटों में शामिल है, जहां 6 अक्तूबर को उपचुनाव होना है। दूसरी सीट नंदीग्राम है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नाओपुकुरिया इलाके में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद इलाके में धुआं फैल गया। कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि अज्ञात लोग तालाब के पास बम बना रहे थे और इसी दौरान धमाका हुआ। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने बताया कि तालाब के पास एक कंटेनर में बड़ी संख्या में बम रखे गए थे, जो तेज गर्मी के कारण फट गए होंगे।
बेलडांगा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि तालाब के पास एक कंटेनर में कुछ बम रखे गए थे। अधिकारी ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि ऊपर से कंटेनर पर एक ईंट गिर गई, जिसके बाद बम फट गए।’ पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमाके की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।###USA###UK###CANADA###WEST-BENGAL###INDIA###DELHI###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

