वरिष्ठ पत्रकार.श्रीनगर.राष्ट्रीय डेस्क।
अभी-अभी श्रीनगर से बहुत बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि नौगाम पुलिस स्टेशन को आतंकियों ने बम से उड़ा दिया। घटनाक्रम, देर रात का बताया जा रहा हैं। एक तहसीलदार, एक इंस्पेक्टर समेत 9 लोगों की मौत हो गई है, शेष शवों की पहचान होना बाकी है। हालांकि 29 घायलों में ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं। इनका 92 आर्मी बेस और SKIMS सौरा हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
जब्त विस्फोटक के ले रही थी टीम सैंपल
अधिकारियों के मुताबिक, ब्लास्ट उस समय हुआ जब पुलिस व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त विस्फोटक के सैंपल ले रही थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या पुलिस स्टेशन में पूरा 360 किलो विस्फोटक रखा गया था या फिर कुछ हिस्सा ही लाया गया था।
दरअसल यह विस्फोटक हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के घर से जब्त किया गया था। गनई को दिल्ली ब्लास्ट केस में पहले ही अरेस्ट किया जा चुका है। 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला के पास कार ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हो गई थी।

