CRIMINAL END….कौन है गैंगस्टर सत्तू, कैसे पंजाब रणजी के खिलाड़ी ने अपराध की दुनिया में रखा कदम…कैसे हुआ उसका अंत, जानेंगे, इस पूरी डिटेल रिपोर्ट में…?

SATTU-GANGSTER-ENCOUNTER-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब की रणजी टीम के लिए क्रिकेट खेलने वाला सतपाल उर्फ सत्तू उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। कभी तेज गेंदबाज के रूप में पहचान बनाने वाला सत्तू पिछले करीब 3 दशक से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और कई संगीन मामलों में वांछित चल रहा था।

व्यापारियों व कारोबारियों को धमकाकर उगाही करता था

पुलिस के अनुसार, सत्तू का नाम रंगदारी, हत्या, अपहरण और संगठित अपराध के कई मामलों में सामने आया था। वह मुंबई के कुख्यात छोटा राजन गिरोह से भी जुड़ा रहा और विभिन्न राज्यों में व्यापारियों व कारोबारियों को धमकाकर उगाही करता था। सतपाल ने वर्ष 1996 में पंजाब की रणजी टीम के लिए बतौर तेज गेंदबाज क्रिकेट खेला था। सत्तू का नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह पर हुए हमले के मामले में भी सामने आया था। इसके अलावा चंडीगढ़ और पंजाब के कई चर्चित मामलों में उसका नाम जुड़ा रहा।

उसके खिलाफ पहला मामला वर्ष 2001 में चंडीगढ़ में दर्ज हुआ था

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ पहला मामला वर्ष 2001 में चंडीगढ़ में दर्ज हुआ था। इसके बाद वह लगातार अपराध की गतिविधियों में शामिल रहा। उस पर रंगदारी मांगने, धमकी देने और कई अन्य संगीन आरोप लगे। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उसने चंडीगढ़ की पूर्व मेयर अनु चतरथ, कमलेश और प्रदीप छाबड़ा को भी धमकियां दी थीं। मार्च 2024 में जेल से बाहर आने के बाद सत्तू एक हत्या के मामले में फिर सुर्खियों में आया। पुलिस के अनुसार, उस पर एक व्यक्ति के अपहरण और हत्या का आरोप था। बाद में वह फर्जी पहचान के सहारे अलग-अलग जगहों पर छिपकर रह रहा था।

कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में हुई मौत

सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो उसने कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।###UK###CANADA###USA###GANGSTER-ENCOUNTER-DEATH-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###VIETNAM###IRELAND###SWEDEN###CHINA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###FRANCE###GERMANY###ITLAY###EUROPE###HUNGRY###@

100% LikesVS
0% Dislikes