NATIONAL CRIME REPORT……………खूंखार अपराधी क्यों बना एक चाचा….किस वजह से मासूम भतीजों की कर दी हत्या, जानिए, किस शहर से जुड़ी है आपराधिक घटना

MURDER-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क। 

एक चाचा ने अपने 2 मासूम भतीजों की काफी बेरहमी से हत्या कर दी। जबकि, इसके अलावा एक घायल भी हुआ। पुलिस ने कथित अपराधी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह मानसिक तौर पर अस्थिर है। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया, उस समय मृतक बच्चों के परिजन घर में नहीं थे। परिवार पेशे से श्रमिक बताया जा रहा है। मरने वालों की आयु 7-9 वर्ष बताई गई। हत्या में हथौड़े, छेनी और धातु की छड़ों का इस्तेमाल किया गया। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने की। मामला, बेंगलुरु के हेब्बागोडी इलाके में शनिवार की देर सायं का बताया जा रहा है। 

क्या बताया पुलिस के अधिकारी ने…?

 
देर सायं साढ़े पांच बजे के बीच, जब घर पर कोई नहीं था, कासिम ने बच्चों पर हमला किया। उनमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि कासिम घटना की वजह साफ-साफ नहीं बता रहा है। उसका कहना है कि घर पर उसकी ठीक से देखभाल नहीं हो रही थी। हम उसकी मानसिक स्थिति की जांच कर रहे हैं। बच्चों के रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि कासिम ने बच्चों पर हमला करने से पहले उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। हंगामा सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes