NATIONAL DESK…महाराष्ट्र मंत्री वायरल वीडियो में नया मोड…आखिर, पुलिस ने क्यों बताया इसे फर्जी…किन-किन पर हुई कानूनी कार्रवाई, जानेंगे, विस्तृत डिटेल में…?

MAHARASHTRA-MINISTER-GIRISH-MAHAJAN-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.NATIONAL DESK.

महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन से जुड़ी वायरल तस्वीरों को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरें असली नहीं हैं, बल्कि उन्हें एडिट कर फैलाया गया है। इन तस्वीरों के जरिए मंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की गई। महाराष्ट्र साइबर सेल ने कई सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है और एक्स (पूर्व ट्विटर) से आपत्तिजनक सामग्री हटाने की मांग की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

महिला उनके दिवंगत मित्र की बेटी

गिरीश महाजन ने कहा कि तस्वीरों में दिखाई गई महिला उनके दिवंगत मित्र की बेटी है और परिवार से उनका करीबी रिश्ता है। इस घटना से महिला को मानसिक परेशानी हुई है। उन्होंने कहा कि तस्वीरों को आधुनिक तकनीक की मदद से बदला गया और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। महाजन ने इसे राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि वह इस मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि तस्वीरों को पोस्ट और शेयर करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।###USA###UK###CANADA###MINISTER-GIRISH-MAHAJAN-NEWS###PUNJAB###INDIA###IRELAND###SWEDEN###VIETNAM###CHINA###GERMANY###FRANCE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes